रिफ़ंड और रद्दीकरण नीति
अंतिम बदलाव: 2026-10-24
7 दिन में पूरा रिफ़ंड
अगर Pro आपके काम का नहीं है, तो भुगतान के 7 दिन के भीतर बताएँ — हम पूरी रकम लौटा देंगे। कोई सवाल नहीं।
कैसे माँगें
[email protected] पर लिखें या ऐप में "मदद और सहायता" से, उसी नंबर से जिससे साइन इन किया है। भुगतान की तारीख़ और हो सके तो Razorpay की रसीद का पेमेंट ID (pay_…) या UPI का UTR बताएँ।
पैसा कब लौटेगा
अनुरोध के 2 कामकाजी दिनों के भीतर हम उसी UPI ID या कार्ड पर रिफ़ंड भेजते हैं जिससे भुगतान हुआ था। बैंक को दिखाने में 5–7 कामकाजी दिन और लग सकते हैं। रिफ़ंड भेजते ही Pro बंद हो जाता है।
पैसा कटा पर Pro नहीं खुला
अगर खाते से पैसा कटा पर Pro नहीं खुला, तो पेमेंट ID या UTR के साथ [email protected] या ऐप की सहायता में लिखें। आप जो चाहें — हम Pro चालू करेंगे या पूरा पैसा लौटाएँगे, 7 दिन के बाद भी।
रद्द करना
Pro एक बार का भुगतान है और अपने-आप दोबारा चालू नहीं होता, इसलिए रद्द करने को कुछ नहीं है। 7 दिन के बाद भुगतान वापस नहीं होता, ऊपर वाले मामले को छोड़कर।
पार्टनर कोड
किसी अकादमी या पार्टनर कोड से मिले Pro का रिफ़ंड वही पार्टनर देता है, हम नहीं।